बदायूं, मई 8 -- हरियाली को बढ़ावा देने के लिए जिले में 50.46 लाख पौधे लगाए जाएंगे।इसके लिए शासन से वन विभाग एवं अन्य विभागों के लिए लक्ष्य मिल गया है। लक्ष्य जारी होने के बाद संबंधित विभागों ने पौधरोपण से संबंधित तैयारी शुरू कर दी है।वृहद स्तर पर पौधरोपण वन महोत्सव के तहत किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीते दिनों वन महोत्सव के तहत होने वाले पौधारोपण कार्यक्रम को लेकर बैठक कर चुके हैं और पौधारोपण से संबंधित लक्ष्य भी आवंटित कर दिया गया है।जिले के लिए 50,46,724 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है।जिसमें 14 लाख पौधे वन विभाग के लिए लगाने हैं एवं 36,46,724 लाख पौधे ग्राम्य विकास विभाग, जिला पंचायती राज, कृषि विभाग, परिवहन विभाग, पुलिस विभाग, माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, बेसिक शिक्षा, भूमि संरक्षण विभाग आदि के द्वारा लगाए जाएंगे।पौधारोपण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.