शाहजहांपुर, जुलाई 5 -- शाहजहांपुर। वन महोत्सव के चौथे दिन शनिवार को जिले के विभिन्न वन क्षेत्रों और ग्राम पंचायतों में पौधरोपण के साथ जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। ''''एक पेड़ मां के नाम'''' अभियान के तहत ग्रामीणों ने पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। प्रभागीय वनाधिकारी सचिन कुमार और उप प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. सुशील कुमार के निर्देशन में सदर, तिलहर और जलालाबाद रेंज के विभिन्न गांवों में पौधरोपण कराया गया। आम भंडारा कार्यक्रम के तहत लोगों को आम के पौधे भी वितरित किए गए तथा पर्यावरण संरक्षण और फलदार वृक्षों की देखभाल के लिए जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: तराई में विकसित होंगे कपि वन और आम भंडारा वन यह भी पढ़ें- Ghazipur News: वन महोत्सव पर हरिशंकरी और आम के पौधों का रोपण यह भी पढ़ें- थ्री डॉट्स पब्लिक स्कूल समेत कई ...