वन महोत्सव में छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के लिए किया जा रहा जागरूक
विकासनगर, जुलाई 6 -- सेलाकुई, संवाददाता। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से शिवालिक अकादमी में वन महोत्सव सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर विद्यालय में प्रकृति संरक्षण से जुड़ी अनेक प्रेरणादायक एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। सोमवार को डिस्प्ले बोर्ड सजावट प्रतियोगिता में सभी सदनों ने पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और प्लास्टिक मुक्त भारत जैसे विषयों पर आकर्षक और ज्ञानवर्धक प्रदर्शन प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में शिवालिक हाउस ने प्रथम, सतपुड़ा हाउस ने द्वितीय और विंध्य हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय परिसर में प्लास्टिक फ्री अभियान के तहत कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने अपने कक्षा अध्यापकों के मार्गदर्शन में स्वच्छता अभियान चलाया। यह भी पढ़ें- Dehradu...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.