मेरठ, जुलाई 12 -- वृक्षारोपण महायज्ञ 2026-27 एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत वन महोत्सव कार्यक्रम में आज जिलेभर में अभियान चलाकर 30 लाख पौधे रोपे जाएंगे। इसी के साथ वन विभाग विशिष्ट वनों की स्थापना कराएगा। बंदर शहरों के बजाए खास वन क्षेत्र में ही रहे, इसके लिए 60 से 70 फीसदी फलदार पौधे रोपकर कपि वन एवं अन्नपूर्णा वन तैयार किए जाएंगे। हस्तिनापुर में महाभारत विरासत वाटिका के साथ ही कपि वन, अविरल धारा वन की 165 एकड़ में स्थापना की जाएगी। जिलेभर में अलग-अलग स्थानों पर महर्षि चरक औषधि वन और वंदेमातरम् वाटिकाएं बनेंगी। जलौनी लकड़ी के जरूरत पूर्ति को ऊर्जा वन की स्थापना होगी। आम के पौधे लगाने पर विशेष जोर रहेगा। आम भंडारा करके लोगों को आम के पौधे वितरित करने के साथ ही उसकी खूबियों के बारे में जानकारी दी। इसमें आम की देशी एव अन्य प्रजातियों क...