चंदौली, अक्टूबर 3 -- इलिया। संवाददाता वन केवल पेड़-पौधों का समूह नहीं। बल्कि मनुष्य से लेकर वन्य प्राणियों और विभिन्न जीव-जंतुओं के जीवन का आधार हैं। वनों से ही पर्यावरण संतुलन, स्वच्छ हवा, जल संरक्षण और जैव विविधता को मजबूती मिलती है। ऐसे में वनों और वन्य जीवों की सुरक्षा सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यह बातें वृक्ष बंधु डॉ. परशुराम सिंह ने कही।उन्होंने कहा कि वन्य जीवों के संरक्षण और लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक से सात अक्तूबर तक वन्य जीव सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। कहा कि प्रकृति में प्रत्येक जीव-जंतु की अपनी महत्वपूर्ण भूमिका है। वन्य प्राणी जंगल के पारिस्थितिकी तंत्र और खाद्य शृंखला को संतुलित बनाए रखने में योगदान देते हैं। यह भी पढ़ें- Balrampur News: पर्यावरण और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में वन्यजीवों की महत्वपू...