रिषिकेष, अप्रैल 22 -- नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के दिग्वली थौल में बुधवार को आयोजित थौल महोत्सव में वनाग्नि की रोकथाम एवं नियंत्रण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से फायर वॉचर्स को फायर सेफ्टी किट वितरित की गई। वन अधिकारियों द्वारा वनाग्नि प्रबंधन की जानकारियां भी दी गईं। थौल महोत्सव का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किया। उन्होंने कहा कि वनाग्नि की घटनाएं पर्यावरण, वन्यजीव एवं स्थानीय जनजीवन के लिए गंभीर चुनौती हैं। फायर वॉचर्स अग्रिम पंक्ति के योद्धा हैं, जो कठिन परिस्थितियों में कार्य करते हुए वनाग्नि पर नियंत्रण पाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्हें आधुनिक उपकरणों एवं सुरक्षा किट उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है, जिससे उनकी कार्यक्षमता एवं सुरक्षा दोनों में वृद्धि हो सके। यह भी पढ़ें- जंगलों में नमी 40% से नीचे, आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.