बिजनौर, फरवरी 19 -- बिजनौर। कालागढ स्थित हाथीशाला में हाथी के बच्चे का नामकरण संस्कार उत्तराखंड के वन मंत्री की मौजूदगी में संपन्न हुआ। वन मंत्री ने हाथी के बच्चे को बोतल से दूध पिलाया। मादा हाथी के बच्चे को मालनी नाम दिया गया। बता दें कि करीब छह महीने पहले कोटद्वार वन क्षेत्र स्थित मालन नदी से मादा नवजात शिशु को घायलावस्था में कालागढ स्थित हाथीशाला लाया गया था। पशु चिकित्सक डा. दुष्यंत शर्मा के निर्देशन तथा वन कर्मियों की देखरेख में हाथी के बच्चे की परवरिश की गई। गुरुवार को कालागढ़ स्थित हाथीशाला में मौजूद छह माह के हाथी के बच्चे का नामकरण संस्कार वन मंत्री सुबोध उनियाल की मौजूदगी में किया गया। पं. हरीश ध्यानी ने नामकरण संस्कार संपन्न कराया। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कार्बेट वन्यजीव प्रशिक्षण केन्द्र में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.