बागेश्वर, मई 8 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। कलेक्ट्रेट सभागार में वन भूमि हस्तांतरण के कारण लंबित मामलों की समीक्षा बैठक की गई। जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, तांकि सड़क एवं अन्य विकास कार्य वन भूमि हस्तांतरण के कारण प्रभावित न हों। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सीए लैंड के लंबित प्रस्तावों के निस्तारण हेतु उप जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर सभी मामलों का समाधान किया जाए। उन्होंने जनहित को प्राथमिकता देते हुए आवश्यकतानुसार सीए भूमि उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। साथ ही शासन, नोडल एवं भारत सरकार स्तर पर लंबित प्रस्तावों की नियमित मॉनिटरिंग एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा निरंतर फॉलोअप सुनिश्चित करने को कहा। जिन प्रस्ताव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.