चम्पावत, मई 31 -- सतीश जोशी, चम्पावत। जनपद में विकास योजनाओं को गति देने और सरकारी विभागों की भूमि संबंधी अड़चनों को दूर करने के लिए जिला सभागार में डीएम मनीष कुमार की अध्यक्षता में वन भूमि हस्तांतरण मामलों की बैठक आयोजित की गई। डीएम ने सभी संबंधित विभागों को वन भूमि हस्तांतरण के मामलों में पूरी गंभीरता बरतने तथा बेवजह विलंब न करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को अपने-अपने स्तर से मामलों की गहन समीक्षा करने और त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने जोर देकर कहा कि विभिन्न विकास योजनाओं से जुड़े भूमि संबंधी प्रकरणों को सभी विभाग अपने स्तर पर भी जो भी आवश्यक और वैधानिक कार्यवाही है, उसे तत्काल करें। इसके साथ ही उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को भी विशेष रूप से निर्देशित किया कि वे अपने स्तर पर लंबित सभी प्रकरणों की ...