चम्पावत, सितम्बर 11 -- योगेश जोशी, चम्पावत। डीएम मनीष कुमार ने वन भूमि हस्तांतरण के मामले जल्द सुलझाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आपत्तियों का शीघ्र समाधान कर विकास योजनाओं को पूरा करने को कहा है। चम्पावत कलक्ट्रेट में वन भूमि हस्तांतरण को लेकर बैठक हुई। बैठक में सड़क, पेयजल, पार्किंग सहित विभिन्न विकास योजनाओं से जुड़े वन भूमि हस्तांतरण के प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की गई। डीएम ने कहा कि वन भूमि हस्तांतरण के कारण जनहित से जुड़े विकास कार्यों में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। आपत्ति वाले प्रस्तावों का शीघ्र समाधान करने को कहा। उन्होंने परिवेश पोर्टल पर लंबित कार्यवाही समय से पूरा करने के निर्देश दिए। वन विभाग और संबंधित कार्यदायी संस्था को आपसी समंवय बनाने पर जोर दिया। सड़क और पेयजल से जुड़ी योजनाओं के वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों को प...