रिषिकेष, दिसम्बर 30 -- ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र की वन भूमि समस्या पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष से मुलाकात की। उन्होंने सरकार से विशेष विधानसभा सत्र बुलाने और वन भूमि पर की जा रही कार्यवाही वाले क्षेत्रों को राजस्व ग्राम घोषित करने का प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजने की मांग की। मंगलवार को ऋषिकेश पहुंचे पूर्व नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह को क्षेत्रवासियों ने ज्ञापन सौंपा। पार्षद एडवोकेट अभिनव सिंह मलिक ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के हालिया आदेशों के बाद ऋषिकेश क्षेत्र के हजारों परिवारों पर बेघर होने का संकट आ खड़ा हुआ है। यह वह जनता है जो पिछले 50-60 वर्षों से यहां बसी हुई है और जिसे सरकारों ने स्वयं बिजली, पानी, सड़क और नगर निगम जैसी सुविधाएं दी हैं। आज ऋषिकेश की जनता सत्ता पक्ष के झूठे आश्वासनों से...