रिषिकेष, जनवरी 2 -- वन भूमि प्रकरण में नगर निगम की विशेष बोर्ड बैठक आज होगी। पार्षदों और अधिकारियों के साथ बोर्ड बैठक में विस्तार से चर्चा की जाएगी। शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय में पत्रकार वार्ता में मेयर शंभू पासवान ने कहा कि वन विभाग, पुलिस-प्रशासन की ओर से जो कार्यवाही की जा रही है वह सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के क्रम में की जा रही है। इस कार्यवाही से निगम के 12 वार्ड सीधे तौर पर प्रभावित हो रहे हैं। यहां वन भूमि पर बसावटें हैं। मेयर ने कहा कि निगम कानून और न्यायालय के आदेश का सम्मान करता है। लेकिन इतनी बड़ी संख्या में नागरिकों के विस्थापन से उत्पन्न होने वाली मानवीय समस्याओं को लेकर निगम गंभीर है। इस संवेदनशील विषय पर चर्चा करने और प्रभावित जनता के हितों की रक्षा के लिए कानूनी एवं प्रशासनिक विकल्पों पर विचार करने के लिए आज विशेष ब...