मुजफ्फर नगर, अप्रैल 10 -- मुजफ्फरनगर। 1200 बीघा वन भूमि पर अवैध रुप से गेहू की फसल उगाने के मामले में भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के जानसठ तहसील अध्यक्ष अंकित जावला ने पुलिस कार्यालय पर प्रार्थना पत्र देकर जांच की मांग की है। अंकित जावला ने बताया कि शुक्रतीर्थ गंगा खादर और शिवपुरी क्षेत्र में बड़े स्तर पर वन संरक्षित भूमि का दुरुपयोग किया जा रहा है। करीब 1200 बीघा वन भूमि पर अवैध रूप से गेहूं की फसल लगवाई गई है। मार्च महीने में इस मुद्दे को लेकर किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया था। उस समय संबंधित वन रेंजर ने साफ तौर पर इन आरोपों को नकार दिया था और कहा था कि किसी भी प्रकार की खेती नहीं कराई गई। उन्होंने इस मामले में भष्ट्राचार के आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन इस मामले में कार्रवाई नहीं करता तो वह जनपद में 13 अप्रैल को आ रहे मु...