देहरादून, जनवरी 5 -- सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर जंगल की जमीन पर हुए अवैध कब्जों पर सख्त रुख अपनाया है। सर्वोच्च अदालत ने जंगल की जमीन पर हुए अवैध कब्जों को भूमाफियाओं के साथ अधिकारियों की मिलीभगत का नतीजा बताया। साथ ही अधिकारियों की लगातार लापरवाही पर चिंता जताई। शीर्ष अदालत ने उत्तराखंड सरकार को 2 हफ्ते के भीतर एक विस्तृत रिपोर्ट और साइट प्लान पेश करने का आदेश दिया जिसमें अवैध निर्माणों की पूरी जानकारी हो। अदालत ने साफ किया कि विवादित जमीन पर कोई नया निर्माण नहीं होना चाहिए। खबर अपडेट हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.