रांची, मई 18 -- रांची। वरीय संवाददाता प्रधान मुख्य वन संरक्षक (हॉफ) झारखंड संजीव कुमार की अध्यक्षता में रविवार को वन मुख्यालय सभागार में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वन संरक्षण, वन्य प्राणी सुरक्षा, हाथी-मानव संघर्ष, इको टूरिज्म और वन अपराध समेत कई महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- शिविर की तैयारियों की एसडीएम ने की समीक्षा, 153 आवेदनों का निष्पादनबैठक के निर्देश बैठक में प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्रामीण जनता को वनों से जोड़ते हुए संयुक्त वन प्रबंधन समितियों के सहयोग से वन सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए। उन्होंने एलिफेंट कॉरिडोर को पुनर्जीवित कर विकसित करने तथा हाथी-मानव संघर्ष से जुड़ी समस्याओं के समाधान पर विशेष रूप से काम करने को कहा। उन्होंने मुआवजा भुगतान के लंबित ...