गिरडीह, अक्टूबर 5 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। सोनबाद गादी की वन भूमि से जुड़े सरकारी दस्तावेज में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इसको लेकर वन विभाग की शिकायत पर बेंगाबाद थाना में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगे जाने के बाद इस फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। वन विभाग की ओर से उमेशानंद शर्मा, पिता छोटूलाल शर्मा, साकिन प्राचिडीह, पोस्ट कुरहोबिन्दो, थाना जमुआ के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई गई है। गांडेय खुरचुटा वन प्रक्षेत्र के प्रभारी वनपाल संदीप कुमार मिश्रा के आवेदन के आधार पर बेंगाबाद थाना में कांड संख्या 175/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आवेदन में कहा गया है कि झारखंड उच्च न्यायालय में उमेशानंद शर्मा बनाम झारखंड सरकार एवं अन्य का वाद लंबित है, जो मौजा गादी, थाना नंबर 50, खाता नंबर 23...