वन बीट अधिकारियों ने समस्याओं पर किया मंथन
बागेश्वर, अगस्त 16 -- देवंद्र पांडे, बागेश्वर। वन बीट अधिकारी संघ की जनपद इकाई की आम बैठक शनिवार को हुई। बैठक में मानव-वन्यजीव संघर्ष समेत वन एवं वन्यजीव संरक्षण के दौरान कर्मचारियों के सामने आने वाली चुनौतियों और कार्यक्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों में वन बीट अधिकारी वन और वन्यजीव संरक्षण की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। कर्मचारियों की समस्याओं और हितों से जुड़े मुद्दों को उचित स्तर पर उठाने के लिए संगठन लगातार प्रयास करेगा। बैठक में वन आरक्षी प्रशिक्षण में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली डॉली ऐठानी को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कविता रावत, चंदन कुमार, कमल किशोर, अजय कुमार और सुरेंद्र सिंह डसीला को भी सम्मानित किया गया। पदाधिकारियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.