आगरा, जुलाई 1 -- वन महोत्सव की शुरुआत बुधवार को बाग फरजाना से महिला आयोग की अध्यक्ष डा.बबीता सिंह चौहान ने की। उन्होंने कहा कि जब वन बचेंगे तभी हम स्वस्थ जीवन की परिकल्पना कर सकते हैं। अपील की कि पौधे हमारे परिवार के सदस्य की तरह होते हैं। अपने सभी पारिवारिक कार्यक्रमों पर पौधरोपण करना चाहिए तथा पौधरोपण के साथ-साथ पौधों की सिंचाई एवं सुरक्षा आदि पर भी ध्यान देना चाहिए। ताकि पौधा सफल होकर वृक्ष का स्वरूप बनकर हमारे जीवन को सुरक्षा प्रदान कर सके। क्योंकि वृक्ष से ही जीवन सम्भव है। राजेश कुमार प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा सभी आमजन से अपील की गई कि पौधरोपण एक सरकारी जिम्मेदारी नहीं है हम सभी का व्यक्तिगत दायित्व है। सभी को वृक्षों की सुरक्षा करनी चाहिए। वन महोत्सव के दौरान पौधारोपण, नुक्कड़ नाटक, निबंध, पेंटिंग, फोटो प्रतियोगि...