पाकुड़, अप्रैल 27 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। रविवार को हिरणपुर प्रखंड के बरमसिया क्षेत्र के बीरगांव और दुलमीडांगा में चयनित प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को पाकुड़ वन प्रमंडल पाकुड़ द्वारा बत्तख बच्चा वितरित किया गया। बताते चलें कि बीते 19 अप्रैल को बत्तख पालन को बढ़ावा देने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक चयनित लाभुक दीदियों को प्राथमिक विद्यालय दुलमीडांगा परिसर में एक्सपर्ट्स द्वारा विशेष प्रशिक्षण दिया गया था। यह बत्तख बच्चा वितरण कार्यक्रम पाकुड़ वन प्रमंडल, पाकुड़ के तत्वावधान में आयोजित किया गया। जिसमें बीरगांव और दुलमीडांगा गांव की लाभुक दीदियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रत्येक दीदी को 50 बत्तख बच्चा, 50 किलो फीड, दवा और एक डलिया, पाकुड़ वन प्रमंडल के नव पदोन्नत वनक्षेत्र पदाधिकारी बबलू कुमार देहरी द्वार...