शाहजहांपुर, मार्च 27 -- शाहजहांपुर। बरेली जोन के प्रभारी मुख्य वन संरक्षक पीपी सिंह ने जनपद के वन प्रभाग का वार्षिक कार्यालय निरीक्षण किया। इस दौरान प्रभागीय वनाधिकारी सचिन कुमार ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान पेंशन, नियुक्ति, योजनावार बजट, व्यय और लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई। सभी अभिलेख सुव्यवस्थित पाए गए। लेखा शाखा में बजट व व्यय की स्थिति मानकों के अनुरूप रही। वृक्षारोपण और पौधशाला से जुड़े कार्य भी अद्यतन मिले। अधिकारियों ने अभिलेखों को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनी गईं। कार्यक्रम में डॉ. सुशील कुमार समेत विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...