चक्रधरपुर, अप्रैल 25 -- सोनुवा। सोनुवा स्थित संतरा वन प्रक्षेत्र के कर्मियों ने चाईबासा-गोईलकेरा मुख्य सड़क में गुरुवार की रात को छापेमारी कर गोटांबा गांव के पास भारी मात्रा में अवैध साल की लकड़ी लदे ट्रक को वन कर्मियों ने पकड़ा है। बिहार निवासी ट्रक चालक को भी गिरफ्तार किया गया है। बड़े ट्रक में 44 पीस साल लकड़ी का बोटा लदा हुआ था, जिसकी अनुमानित कीमत करीब तीन से चार से लाख रुपए होगी। लकड़ी तस्करों की ओर से गोईलकेरा और मनोहरपुर के बीच जंगल से ट्रक में लकड़ी लोड कर बिहार भेजा जा रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर संतरा वन प्रक्षेत्र के कर्मियों ने रात करीब एक बजे गोईलकेरा से चाईबासा की ओर जा रहे ट्रक को गोटांबा गांव के पास ट्रक को रोक कर जांच पड़ताल किया। लकड़ी लदे ट्रक के चालक के पास कोई कागजात नहीं पाए जाने पर ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में लेकर...