अंबेडकर नगर, नवम्बर 14 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अकबरपुर चीनी मिल इकाई में पेराई सत्र का शुभारम्भ शुक्रवार को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ल ने फीता काट कर किया। इस वर्ष 90 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया और विधि विधान से पूजन-हवन किया गया तथा किसानों को सम्मानित किया गया। चीनी मिल इकाई प्रमुख रमेश कुमार ने बताया कि चीनी मिल जिले के विकास के लिए अपने क्षेत्र के समस्त गन्ना खरीद एवं त्वरित मूल्य भुगतान हेतु कटिबद्ध है। गत वर्ष चीनी मिल द्वारा 84.17 क्विंटल गन्ने की पेराई की गई थी। इस वर्ष 90 लाख क्विंटल पेराई का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि चीनी का पेराई सत्र समय से शुरू किया गया है, जिससे किसानों के पेड़ी गन्ने की आपूर्ति हो सके। उन्होंने बताया कि शासन स्तर से गन्ना मूल्य में 30 रुपए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.