गढ़वा, जुलाई 27 -- मेराल, प्रतिनिधि। थानांतर्गत आदिम जनजाति बहुल कुशमही गांव में पौधारोपण को लेकर हुए विवाद में मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। घटना रविवार सुबह करीब 11 बजे की है। घटना में गांव के केश्वर परहिया और बीरेंद्र कोरवा घायल हो गये। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी विष्णुकांत दलबल के साथ गांव पहुंच बीच बचाव कर लोगों को शांत किया। उसके बाद उन्हें घटना को लेकर मौके पर ही ज्ञापन सौंपकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई। गांव के सुरेंद्र कोरवा, मुन्नी परहिया, दुर्गा देवी ने संयुक्त रूप से थाना प्रभारी को दिए मांगपत्र में बताया गया है कि उनके गांव में पौधारोपण हो रहा था। उसी क्रम में जानकारी लेने पहुंचे कि यहां दंडाधिकारी के तौर पर कौन पदाधिकारी हैं। उसपर कोई जानकारी नहीं दी गई। उन्...