वन पट्टा भूमि पर जबरन वृक्षारोपण करने का आरोप, कार्रवाई की मांग
गढ़वा, जुलाई 26 -- मेराल, प्रतिनिधि। प्रखंड के कुशमही गांव के आठ आदिम जनजाति परिवारों के सदस्यों ने वन विभाग पर वन अधिकार अधिनियम, 2006 के तहत प्राप्त वन पट्टा भूमि पर जबरन वृक्षारोपण कराने का आरोप लगाया है। उक्त संबंध में सभी वन पट्टाधारियों ने अंचल कार्यालय पहुंचकर अंचलाधिकारी यशवंत नायक को लिखित आवेदन सौंपते हुए मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में बताया गया है कि वर्ष 2011 में तत्कालीन उपायुक्त, जिला वन पदाधिकारी (डीएफओ) और जिला कल्याण पदाधिकारी के संयुक्त हस्ताक्षर से वन अधिकार अधिनियम, 2006 के तहत आठ आदिम जनजाति परिवारों को वन पट्टा निर्गत किया गया था। वन पट्टा प्राप्त करने वालों में रामजी कोरवा, हीरा कोरवा, जगदीश कोरवा, राजेंद्र कोरवा, तुलसी कोरवा, प्रभु कोरवा, रघुनाथ कोरवा व अमेरिका परहिया शामिल हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.