मुजफ्फरपुर, अप्रैल 22 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरए बिहार विवि वन नेशन सब्सक्रिप्शन योजना से जुड़ गया है। इसकी जानकारी बुधवार को विवि के विकास अधिकारी डॉ. जितेशपति त्रिपाठी ने दी। उन्होंने बताया कि विवि में इस सुविधा के शुरू होने के बाद शिक्षकों को एक पासवर्ड दिया जाएगा। इस पासवर्ड से वह 13 हजार अंतरराष्ट्रीय जर्नल को मुफ्त में ऑनलाइन पढ़ सकेंगे। वन नेशन सब्सक्रिप्शन योजना का नोडल इलेक्ट्रानिक्स विभाग के असिस्टें प्रोफेसर डॉ. सुनील कुमार को बनाया गया है। विकास अधिकारी ने बताया कि इस योजना के शुरू होने से विवि में शोध एवं शैक्षणिक गतिविधियों को सुदृढ़ किया जाएगा। यह भी पढ़ें- विश्वविद्यालय छात्रों को मिलेगा एक और इंटर्नशिप का मौका

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...