वन नेशन-वन इलेक्शन पर आज 12 बजे तक दें सुझाव
लखनऊ, अगस्त 3 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। वन नेशन-वन इलेक्शन को लेकर केंद्रीय संसदीय समिति ने यूपी विधान मंडल दल के सदस्यों से भी सुझाव आमंत्रित किए हैं। विधान परिषद में सोमवार को अधिष्ठाता डा. जयपाल सिंह व्यस्त ने सभी सदस्यों को इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि जो भी सदस्य वन नेशन-वन इलेक्शन को लेकर अपना मंतव्य हर हाल में मंगलवार को मध्याह्न 12 बजे तक विधान परिषद के प्रमुख सचिव को उपलब्ध करा दें। जिन सदस्यों ने ऑनलाइन सुझाव दिए हैं, वे उसकी हार्ड कॉपी मंगलवार को तय समय सीमा में प्रमुख सचिव को दे दें। इन सुझावों को प्रदेश के गृह विभाग के जरिए लोकसभा सचिवालय को भेजा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.