लखनऊ, अप्रैल 15 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। उत्तर प्रदेश वन निगम की 276वीं बोर्ड बैठक बुधवार को निगम के अध्यक्ष और प्रदेश के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री डा. अरुण कुमार सक्सेना की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वन निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी पर चर्चा की गई। निगम अध्यक्ष ने कार्मिकों की कमी को शीघ्र पूरा करने और वन निगम के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। निगम के वर्ष 2025-26 और 2026-27 के बजट पर चर्चा की गई। वर्ष 2026-27 में शुद्ध लाभ का लक्ष्य 10303.27 लाख रुपये प्रस्तावित किया गया है। ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के प्रयास तेज करने के निर्देश दिए गए। वन निगम के प्रबंध निदेशक अरविंद कुमार सिंह ने निगम के कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की। विभाग की सचिव बी. चंद्रकला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्त...