हल्द्वानी, अप्रैल 3 -- हल्द्वानी। रसोई गैस के संकट ने होटल, रेस्टोरेंट संचालकों को पारंपरिक ईंधन की ओर रुख करने को मजबूर कर दिया है। ऐसे में लकड़ी की मांग ज्यादा होने से दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इसके बाद भी जरूरत के अनुसार लकड़ी मिलना मुश्किल बना हुआ है। वहीं वन विभाग के गोदामों में बिक्री की व्यवस्था नहीं होने से सैकड़ों कुंतल लकड़ी सड़ रही है। गैस की व्यवस्था नहीं होने से कई लोग लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाने को मजबूर हो रहे हैं। वहीं बाजार में लकड़ी नहीं मिल पा रही है। एक माह पूर्व तक खुले में आठ सौ रुपये कुंतल तक आसानी से मिलने वाली लकड़ी के दाम 1500 तक पहुंच गए हैं। इसके बाद भी जरूरत के अनुसार लकड़ी नहीं मिल रही है। कालाढूंगी रोड में आरामशीन के संचालक महेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह से शाम तक लोग जानकारी के लिए पहुंच रहे हैं। जलावन की लक...