वन निगम की लाट से बक्कल की आड़ में हो रहा सोखता चोरी
रुद्रपुर, मई 12 -- खटीमा, संवाददाता। सुरई रेंज में वन निगम की लाट से बक्कल की आड़ में ग्रामीणों द्वारा सोखता चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ग्रामीण दिन-रात खुलेआम लकड़ी का सोखता और बक्कल उठा ले जा रहे हैं, लेकिन वन विभाग और वन निगम के कर्मचारी उन्हें रोकने में असफल साबित हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार सुरई रेंज की लाट संख्या 137 में वन निगम द्वारा साल के पेड़ों का कटान कराया जा रहा है। यह लाट ऊंची महुवट गांव की आबादी से सटी होने के कारण ग्रामीण मौके का फायदा उठाकर कटान स्थल से सोखता चोरी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि बक्कल उतारने की आड़ में सैकड़ों ग्रामीण लगातार वन उपज ले जा रहे हैं। लाट के पास स्थित ऊंची महुवट बैरियर पर तैनात स्टाफ पर भी ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप लगे हैं। इसी बैरियर से बग्गा चव्वन क्षेत्र से कटा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.