रुद्रपुर, फरवरी 28 -- खटीमा, संवाददाता। लकड़ी चोरी करने पहुंचे तस्करों वन निगम की टीम पर फायरिंग कर दी। मामला शुक्रवार देर रात किलपुरा रेंज की लाट संख्या 146 का है, जिसे दिसंबर में वन विभाग ने कटान के लिए वन निगम को सुपुर्द किया था। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात छह से अधिक तस्कर बाइक से लाट संख्या 146 में घुस आए। उसी दौरान वन निगम के सेक्शन अधिकारी कुलदीप सैनी अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। टीम ने बाइक सवारों को संदिग्ध परिस्थितियों में देखा और उन्हें ललकारा। इस पर तस्करों ने घबराकर वन निगम की टीम पर दो राउंड फायरिंग कर दी। हालांकि टीम ने साहस दिखाते हुए तस्करों का पीछा किया, जिससे वे अपनी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गए। घटना में किसी कर्मचारी को चोट नहीं आई, लेकिन फायरिंग से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सेक्शन अधिकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.