वन दारोगा ने दो के खिलाफ कराया एफआईआर
बलिया, अप्रैल 29 -- बैरिया। वन दारोगा ओमप्रकाश ने बुधवार को कर्ण छपरा निवासी मनु सिंह पुत्र योगेंद्र सिंह तथा मनु सिंह पुत्र अशोक सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस का कहना है कि वन अधिनियम और मारपीट की धारा में केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। वन दारोगा ने पुलिस को बताया है कि बकुल्हां रेलवे स्टेशन-टोला नेका राय मार्ग पर गूलर और सेमल के साथ ही कुछ अन्य प्रजाति के करीब 21 पेड़ों को अवैध तरीके से काट लिया गया है। जांच में पता चला कि आरोपियों ने पेड़ को कटवाया है। इसके बाद जब उनसे पूछताछ की तो गयी तो दुर्व्यहार करने लगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.