वन दरोगा से मारपीट पर दोषियों के खिलाफ शिक्षक कर्मचारी एकजुट हुए
चम्पावत, जुलाई 29 -- जगदीश राय, लोहाघाट। पाटी ब्लाक के देवीधूरा वन प्रभाग में कार्यरत वन दरोगा के साथ मारपीट की घटना को लेकर जिले के कर्मचारी और शिक्षक संगठनों में भारी रोष है। घटना के विरोध में चंपावत जिले के सभी मान्यता प्राप्त कर्मचारी और शिक्षक संगठन एकजुट हो गए हैं। सभी संगठनों ने अपने समर्थन पत्रों में घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी-शिक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष नगेंद्र जोशी ने बताया कि 22 जुलाई को ड्यूटी के दौरान वन दरोगा पवन सिंह महर के साथ मारपीट की घटना हुई है। जिसमें उन्होंने कहा कि प्रशासन को आरोपियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने और वन कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। यह भी पढ़ें- Dehradun News: सफाई कर्मचारियों का धरना दसवें दिन भी जारी, 3...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.