पिथौरागढ़, जुलाई 28 -- संतोष, पिथौरागढ़। चंपावत के देवीधुरा जमनपौड़ वन क्षेत्र में वन दरोगा के साथ मारपीट की घटना के बाद सीमांत के ​​सहायक वन कर्मचारी संघ में रोष व्याप्त है। संघ से जुड़े कर्मियों का कहना है कि अगर मामले में शीघ्र ही आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो वह आंदोलन शुरू करेंगे। कर्मचारियों ने कहा कि यदि तीन दिन के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो सहायक वन कर्मचारी संघ अन्य सहयोगी संगठनों के साथ मिलकर आंदोलन शुरू करने को बाध्य होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...