बिजनौर, अप्रैल 2 -- अफजलगढ। वन दरोगा ने धक्का मुक्की, गाली-गलौच सहित मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। यहां तैनात नगीना रेंज के वन दरोगा सत्यवीर द्वारा दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक बीती 30 मार्च को शाम करीब 7 बजे रसूलपुर मार्ग पर प्रतिबंधित आम और शीशम की लकड़ी से भरा ट्रैक्टर-टिप्लर जा रहा था। ट्रैक्टर-टिप्लर को रोकने के बाद पूछ ताछ के दौरान ड्राइवर ने अपने को गांव जोगीपुरा निवासी देवेन्द्र सैनी का पुत्र अर्जुन सैनी बताया। जबकि ट्रैक्टर-टिप्लर में लदी लकड़ी मौहल्ला गौहर अली खां निवासी शादाब तथा चम्पतपुर चकला निवासी प्रेम की बताई। मौके पर पंहुचा ठेकेदार ट्रैक्टर छोडने की बात करने लगा तथा मना करने पर धक्का मुक्की तथागाली-गलौच करते हुए मारने की धमकी देने लगा। इस दौरान ड्राइवर ट्रैक्टर-टिप्लर लेकर मौके से फरार हो गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.