मिर्जापुर, अप्रैल 16 -- जिगना। क्षेत्र के गोगांव गाँव निवासी रतनलाल दुबे ने आईजीआरएस पर प्रयागराज वन विभाग के मेजा परिक्षेत्र के उरुवा सेक्टर के प्रभारी वन दरोगा रामचंद्र यादव पर मनमाने तरीके से किसानों व सामाजिक कार्यकर्ताओं के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम एवं सार्वजनिक संपत्ति नुकसान के तहत रपट दर्ज कराए जाने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि कछुआ सैंक्चुरी गोगांव में अवैध गतिविधियों एवं बालू के खनन परिवहन की सूचना लगातार अधिकारियों को दिए जाने से खार खाए वन दरोगा ने उनके भी नाम एफआईआर दर्ज कराया है। साथ ही प्रथम सूचना रिपोर्ट में एक बुजुर्ग तथा कुछ किसानों के नाम एफआईआर दर्ज कराया गया है। यह भी पढ़ें- वन विभाग ने ग्राम प्रधान सहित 20 अज्ञात पर कराया मुकदमा दर्ज जन जागरण आंदोलन के संयोजक रतनलाल दुबे ने बताया कि शासन स्तर से प्रयागराज ...