पीलीभीत, फरवरी 28 -- पूरनपुर। वाचर के रिश्वत लेते पकड़े जाने के बाद ट्रक चालकों से वसूली की कहानी की परतें खुलने लगी हैं। महोफ रेंज के एक वनदरोगा के कहने पर न्यूनतम वेतनभोगी कर्मचारी ट्रक चालकों से हर महीने लाखों की रिश्वत लेता था। वन दरोगा रिश्वत की कमाई का हर महीने उससे हिसाब लेते थे। एंटी करप्शन टीम प्रभारी की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमें इसकी पोल खोली गई है। इस मामले में वनदरोगा पर भी गाज गिर सकती है। गुरुवार को बरेली की एंटी करप्शन टीम ने पीलीभीत टाइगर रिजर्व की महोफ रेंज के वन कर्मी संजीव कुमार को चूका गेट पर पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया था। इस मामले में एंटी करप्शन टीम प्रभारी प्रवीण सान्याल की ओर से वाचर के खिलाफ भ्रश्टचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। शुक्रवार को पुलिस ने वन कर्मी संजीव कुमार पुत्र ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.