झांसी, जनवरी 3 -- शनिवार शाम वन विभाग कॉलानी के एक सरकारी आवास में सिलिंडर फटने से तेज धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनकर कॉलोनी के लोग घरों के बाहर निकल आए। गनीमत रहीं की जिस आवास में धमाका हुआ था समय घर में कोई नहीं था। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। वन विभाग कॉलोनी में रहने वाले वन दरोगा प्रशांत शाही बबीना वन रेज में तैनात हैं। वन दरोगा का परिवार कई दिन से गोरखपुर गया हुआ था। इसके चलते वह अकेले ही थे। सुबह नाश्ता करने के बाद वह अपनी डयूटी पर चले गए। शाम तकरीबन साढ़े चार बजे सिलिंडर फटने की आवाज आई। तेज धमाका होने के कारण कॉलोनी में हड़कंप मच गया। सिलिंडर फटने की सूचना वन विभाग के अफसरों को दी गई। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाते हुए जले हुए सिलिंडर को बाहर निकाला। डीएफओ न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.