चाईबासा, जनवरी 7 -- चाईबासा, संवाददाता। एक हाथी द्वारा चाईबासा, टोंटो और गोईलकेरा के इलाके में कई लोगों को मौत के घाट उतारे जाने के बाद वन विभाग हाथी को घने जंगलों में ले जाने की दिशा में कार्य कर रहा है। इस कार्य के लिए जिले के सभी वन प्रमंडलों के क्यूआरटी को लगाया गया है। इसके साथ-साथ गुजरात से वन तारा की टीम से भी संपर्क करकर उन्हें सहयोग के लिए बुलाया गया है। यह जानकारी आरसीसीएफ स्मिता पंकज ने दी। उन्होंने बताया कि जो भी मौतें हुई हैं, उन सभी को मुआवजा दिया जाएगा। आरसीसीएफ ने मंगलवार को वन विभाग के अधिकारियों के साथ स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श के बाद बातचीत के क्रम में उन्होंने बताया कि कोल्हान वन प्रमंडल क्षेत्र में एक अकेला हाथी घूम रहा है, जो बीते रात तीन लोगों को मार चुका है, जो काफी दुखद घटना है। नर हाथी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.