वन-डे लेक्चर सीरीज के ब्रोशर का किया विमोचन
भागलपुर, सितम्बर 23 -- भागलपुर। विश्व बुजुर्ग दिवस के अवसर पर सफाली संस्था, भागलपुर चैप्टर न्यूट्रिशन सोसाइटी ऑफ इंडिया तथा स्नातकोतर गृह विज्ञान आहार एवं पोषण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को वन-डे लेक्चर सीरीज के ब्रोशर का विमोचन किया गया। प्रो. डॉ. फारूक अली ने बताया कि कार्यक्रम 1 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से हाइब्रिड मोड में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धावस्था में पोषण, स्वास्थ्य एवं जीवनशैली से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर जागरूकता बढ़ाना तथा विशेषज्ञों के माध्यम से उपयोगी जानकारी उपलब्ध कराना है। मौके पर गुल अफशान परवीन, पूजा कुमारी, शहला नाज, फौजिया, शहीदा परवीन, मो. रेहान आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- आयुर्वेक कॉलेज में दो दिवसीय आयुर्वेद दिवस आज, प्रशासनिक तैयारी पूरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.