गोरखपुर, मार्च 28 -- गोरखपुर। गोरखपुर चेस एकेडमी के तत्वावधान में 29 मार्च को व न डे अंडर-13 ओपेन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन मनीषा संगीत महाविद्यालय निकट विजय चौक गोलघर में सुबह 9:30 बजे होगा। आयोजक शशि प्रकाश ने बताया कि प्रतियोगिता पांच चक्रों में रैपिड आधार पर खेली जाएगी। टाइम कंट्रोल 15 5 सेकंड का होगा। विजेता प्रतिभागियों को आकर्षक ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे। प्रवेश शुल्क 300 रुपये है। इच्छुक खिलाड़ी 29 मार्च रविवार को ही प्रतियोगिता स्थल पर निर्धारित शुल्क जमा कर अपना प्रवेश सुनिश्चित करा सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...