वन टीम पर फायरिंग करने वाले शिकारियों पर मुकदमा
पीलीभीत, अप्रैल 18 -- पूरनपुर/ माधोटांडा। तीन दिन पहले शिकारियों ने पीटीआर के जंगल में घुसकर वन्य जीव का शिकार का शिकार करने पर पहुंची वन टीम पर शिकारियों ने फायरिंग कर दी, जिसमें वह बाल बाल बच गए। शिकारी फायरिंग करते हुए जंगल से फरार हो गए। मौके से वन्य जीव का शव और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। विभागीय केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने वन रक्षक की ओर से शिकारियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। बीते 15 अप्रैल को शिकारी हरजिंदर सिंह पुत्र कक्का सिंह और बलजीत सिंह पुत्र रतन सिंह निवासी राघवपुरी थाना हजारा अपने कुछ साथियों को लेकर पीलीभीत टाइगर रिजर्व की बराही रेंज के बफर जोन में संरक्षित वन्यजीवों के शिकार के लिए घुस गए। मुखबिर से वन कर्मचारियों को सूचना मिली कि शिकारियों के पास बंदूके भी हैं। जानकारी लगते ही वनरक्षक अनिल कुमार वन द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.