जमशेदपुर, अगस्त 1 -- टाटा स्टील ने वैश्विक स्तर पर अपने कारोबार और रणनीतिक निर्णयों को एकीकृत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए वन टाटा स्टील स्ट्रेटेजी ग्लोबल काउंसिल का गठन किया है। इस संबंध में शुक्रवार को सीईओ सह एमडी टीवी नरेंद्रन के हस्ताक्षर से सर्कुलर जारी किया गया है। सर्कुलर के तहत यह काउंसिल कंपनी के सभी वैश्विक व्यवसायों और भौगोलिक इकाइयों के बीच रणनीतिक तालमेल, साझा कार्यप्रणाली और एकीकृत निर्णय प्रक्रिया सुनिश्चित करेगी। कंपनी का कहना है कि इसका उद्देश्य अलग-अलग देशों में संचालित इकाइयों को वन टाटा स्टील विजन के अनुरूप एक साझा रणनीतिक दिशा देना है। नई काउंसिल के चेयरपर्सन टाटा स्टील के सीईओ एवं प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन होंगे। जबकि कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य वित्तीय अधिकारी कौशिक चटर्जी को वाइस चेयरपर्सन बनाया गया है। भा...