बागपत, फरवरी 20 -- बागपत। बागपत के उप संभागीय परिवहन कार्यालय में शुक्रवार को वन टाइम टैक्स मेले का आयोजन हुआ, जिसमें वाहन स्वामियों, डीलरों व आमजन को परिवहन टैक्स प्रणाली में हुए संशोधनों की जानकारी दी गई। देर रात में प्रवर्तन की कार्रवाई भी की गई। एआरटीओ विपिन कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश मोटर यान कराधान अधिनियम 1997 की धारा-4 में संशोधन कर एकमुश्त कर (वन टाइम टैक्स) व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत वाहनों के वजन के अनुसार कर निर्धारण किया गया है। वहीं देर रात में परिवर्तन की कार्रवाई के दौरान दो ओवरलोड वाहन निरुद्ध किए गए। हेलमेट, सीट बेल्ट, नो पार्किंग, हाई स्पीड व रॉन्ग साइड के 79 चालान किए गए। साथ ही दो भूसा लदे ट्रैक्टर व एक डीजे वाहन भी जब्त किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.