बागपत, फरवरी 19 -- बागपत। एआरटीओ कार्यालय में दो दिवसीय शुक्रवार व शनिवार को वन टाइम टैक्स मेले का आयोजन होगा। एआरटीओ विपिन कुमार ने बताया कि जनवरी माह में उत्तर प्रदेश मोटर यान कराधान अधिनियम की उपधारा में संशोधन कर परिवहन टैक्स प्रणाली में एकमुश्त कर व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत भाड़े पर चलने वाले दोपहिया, तिपहिया मोटर कैब, 10 लाख रुपये तक मूल्य के मोटर कैब पर 10.50 प्रतिशत व 10 लाख से अधिक पर 12.50 प्रतिशत कर देय होगा। मैक्सी कैब, निर्माण उपकरण, 3000 से 7500 किग्रा तक मालवाहन व राज्य परिवहन उपक्रम के सार्वजनिक सेवा वाहन भी इसमें शामिल हैं। वाहन स्वामी मेले में सुविधा पूर्वक टैक्स जमा कर सकेंगे। इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने का आव्हान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.