लखीमपुरखीरी, फरवरी 21 -- वाहनों का वन टाइम टैक्स जमा करने के लिए शासन के निर्देश पर एआरटीओ कार्यालय परिसर में दो दिवसीय मेला की शुरुआत की गई। प्रवर्तन अधिकारी डा. कौशलेन्द्र ने इसकी शुरुआत कराई। वाहन स्वामियों को वन टाइम टैक्स जमा करने के फायदे व छूट के बारे में बताया गया। संभागीय निरीक्षक प्राविधिक संजय कुमार व कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे। वाहन स्वामियों व ट्रांसपोर्टरों ने मेला में भाग लिया। प्रवर्तन अधिकारी ने एक बारीय टैक्स जमा करने के तरीके व लाभ बताए। डॉ. कौशलेंद्र ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन की मंशा अनुरूप अब यदि कोई व्यावसायिक वाहन स्वामी 7500 किलोग्राम तक के वाहन पर अब सिर्फ एक बार टैक्स जमा कर सकते है, जिससे उन्हें अब हर माह टैक्स जमा करने से छुटकारा मिल जाएगा। मेला में पहुंचे पांच वाहन स्वामियों ने एक बार में टैक्स जमा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.