वन गुर्जरों को जमीयत ने मुहैया कराई मदद
देहरादून, अप्रैल 27 -- विकासनगर के बद्रीपुर में छह गुर्जरों के डेरों में आग लगने के बाद जमीयत उलमा ए हिंद की ओर से उन्हें राहत पहुंचाई गई है। सोमवार को जमीयत का एक प्रतिनिधिमंडल यहां पहुंचा और पीड़ितों को बर्तन, कपड़े और कुछ आर्थिक मदद मुहैया कराई। इस दौरान जमीयत उलमा ए हिंद के जिलाध्यक्ष मौलाना अब्दुल मन्नान, जिला महासचिव हाफिज आबिद, जिला सचिव मौलाना रिहान गनी, नगराध्यक्ष मुफ्ती अयाज अहमद, मौलाना बीएन कासमी, मौलाना अब्दुल खालिक, मौलाना जीशान मजाहिरी, कारी मोहम्मद वसीम आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.