सिद्धार्थ, जनवरी 8 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के देईपार गांव में चल रहे रामलीला में मंगलवार की रात कलाकारों ने कैकेई हठ से लेकर राम वन गमन तक का सजीव मंचन किया। इसे देख दर्शकों की आंखें भर आईं। कलाकारों ने दिखाया कि राम के राज्याभिषेक को लेकर अयोध्यावासी खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। इधर रानी कैकेई कोप भवन में चली जाती हैं। इसकी सूचना पर राजा दशरथ उनके पास पहुंचते हैं, जहां पर महाराज दशरथ से महारानी कैकेई ने दो वर मांगें। इसमें राम को 14 वर्ष का वनवास व बेटे भरत को राज्य। यह सुन राजा मूर्छित होकर गिर गए और होश आने पर महारानी कैकेई को बहुत समझाने का प्रयास किया लेकिन वह अपनी बात पर अड़ी रहीं। इसकी खबर जब राम को हुई तो वह वन जाने के लिए तैयार होने लगे। इस दौरान पत्नी सीता, छोटे भाई लक्ष्मण भी राम के साथ जाने के लिए तैयार हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.