वन क्षेत्र में लगी भीषण आग पर फायर सर्विस ने पाया काबू
हापुड़, जून 23 -- ग्राम भगवंतपुर स्थित वन क्षेत्र में सोमवार दोपहर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने जंगल के एक बड़े हिस्से को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम दमकल वाहन के साथ मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से कई सूखे पेड़ और झाड़ियां जलकर राख हो गईं, हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार दोपहर के समय जंगल में धुआं और आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायर विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। यह भी पढ़ें- ाौथम: आग से कई बासे जलकर राख, दो गायें झुलसी टीम ने आग को चारों ओर से घेरकर पानी की बौछार की, जिससे आग को आगे फैलने से रोका जा सका। काफी देर तक चले अग्निशमन अभियान के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.