बोकारो, दिसम्बर 10 -- बेरमो, प्रतिनिधि। बोकारो डीएफओ के निर्देश पर अवैध कोयला का कारोबार को लेकर वन रक्षी सह प्रभारी वनपाल मुकेश कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को कार्रवाई की गई। नावाडीह अंचल के पेंक नारायणपुर क्षेत्र में अवैध कोयला की ढुलाई वाले कच्चा मार्ग को जेसीबी से गड्ढा कर बाधित कर दिया गया। साथ ही कडरू कटवा जंगल से अवैध कोयला को जब्त किया गया। जब्त कोयले को ट्रैक्टर से खरपीटो स्थित पौधशाला ले जाया गया। बताया जाता है कि डीएफओ को शिकायत या सूचना मिली थी। उसी आलोक में यह कार्रवाई की गई। मालूम हो कि बेरमो अनुमंडल के कई थाना क्षेत्रों में सीसीएल व वन क्षेत्रों में अवैध खनन व ढुलाई को लेकर वन विभाग, पुलिस-प्रशासन तथा सीसीएल प्रबंधन की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। हालांकि यह बात जरूर है कि इस धंधे पर पूरी तरह से अंकुश नहीं लग पाता। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.