वन क्षेत्र में अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई, एक गिरफ्तार
कोडरमा, जून 2 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा वन क्षेत्र में अवैध रूप से झोपड़ी बनाकर रहने और जंगल की कटाई करने वालों के खिलाफ वन विभाग ने अभियान चलाया। वन्य प्राणी आश्रयणी के रेंज ऑफिसर राम बाबू कुमार के निर्देश पर कोडरमा थाना क्षेत्र के मेघातरी वन क्षेत्र स्थित सुगी माइंस के समीप कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान वन क्षेत्र में झोपड़ी बनाकर रह रहे एक व्यक्ति जया मुंडा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। बताया गया कि वह खूंटी जिले का निवासी है। छापेमारी के दौरान उसके पास से जंगली जानवरों को फंसाने में इस्तेमाल होने वाला फांसा तथा बड़ी मात्रा में मोर पंख बरामद किया गया। वन विभाग मामले की आगे जांच कर रहा है। कार्रवाई में दुर्गा राय, छत्रपति शिवाजी, कुंदन यादव, पवन कश्यप, किशोर कुमार सहित अन्य वनकर्मी शामिल थे। उल्लेखनीय है कि जिले के क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.